Move to Jagran APP

भगवान राम का स्वरूप है श्रीरामचरितमानस

बहराइच : मानस मर्मज्ञ डॉ.मानस आश्रित ने कहा है कि श्रीरामचरित मानस भगवान राम का स्वरूप है। श्रीराम क

By Edited By: Published: Tue, 24 Mar 2015 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 11:25 PM (IST)
भगवान राम का स्वरूप है श्रीरामचरितमानस

बहराइच : मानस मर्मज्ञ डॉ.मानस आश्रित ने कहा है कि श्रीरामचरित मानस भगवान राम का स्वरूप है। श्रीराम का जीवन देवता से ऊपर मनुष्यता की प्रतिष्ठा का दस्तावेज है। अयोध्या में श्रीराम के प्राकट्योत्सव में भगवान शिव भी दर्शन करने गए। यहां भगवान शिव को भी मनुष्य बनना पड़ा।

loksabha election banner

डॉ.आश्रित नगर के श्री जगदंबा मंदिर मौनी बाबा आश्रम में मंगलवार को भक्तों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब राजा दशरथ के घर भगवान राम पैदा हुए तब भगवान शिव भी ज्योतिष बनकर भगवान राम का दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहाकि भगवान राम और भरत जब एक ही पालने में लेटे थे तो मां कौशल्या भी श्रीराम को नहीं पहचान पाई। तब गुरु वशिष्ठ ने भगवान राम की पहचान की। डॉ.आश्रित ने कहा कि तुलसी के राम एक आदर्श पुत्र, शिष्य, भाई और लोक कल्याणकारी जनरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर अपने को धन्य बनाया जा सकता है। संत अरुणिमा ने कहा कि हर प्राणी के भीतर का प्रकाश ही श्रीराम है। राम आत्मा हैं, लक्ष्मण सजगता, सीता मन और रावण अहंकार है। भक्तों को अयोध्या के संत प्रेमानंद, स्वामी साधनानंद सरस्वती स्वामी सर्वानंद ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.