Move to Jagran APP

पैमाने से अधिक हुआ है किसान का नुकसान

बहराइच : सोमवार को भाजपा किसानों के हित को लेकर फिक्रमंद नजर आई। बेमौसम हुई बारिश में तबाह हुए किसान

By Edited By: Published: Mon, 23 Mar 2015 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2015 11:48 PM (IST)
पैमाने से अधिक हुआ है किसान का नुकसान

बहराइच : सोमवार को भाजपा किसानों के हित को लेकर फिक्रमंद नजर आई। बेमौसम हुई बारिश में तबाह हुए किसानों के हक को लेकर पदाधिकारियों ने जोरदार आवाज बुलंद की। किसानों के दुख के साथ पार्टी पूरी तरह एकजुटता से खड़ी नजर आई। पदाधिकारियों ने कहा कि सूबे की सरकार ने किसानों के नुकसान का जो पैमाना तय किया है नुकसान उससे कहीं अधिक है। उचित मुआवजा दिलाने के लिए हर हाल में संघर्ष का भरोसा किसानों को दिलाया।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट धरनास्थल पर हुए प्रदर्शन में पार्टी ने यह साफ किया कि किसानों को हुए नुकसान को लेकर वे ¨चतित हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि गेहूं, आलू, मटर, मसूर, तिलहनी फसलों का पूरी तरह से नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार ने फसल के नुकसान का जो पैमाना निर्धारित है, बहराइच के किसानों का नुकसान उससे कहीं अधिक है। क्षति का आंकलन क्षेत्रवार व ग्रामवार कराने की जरूरत है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अब भी करोड़ो रुपये बकाया है। किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है, इससे किसानों का नुकसान हो रहा है। गेहूं खरीद की उचित व्यवस्था खरीद की मांग की गई। गन्ने का बकाया भुगतान कराने की गुहार लगाई गई।

प्रदर्शन में भाजपा सांसद सावित्रीबाई फूले, विधायक मुकुटबिहारी वर्मा, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, चंद्रभान ¨सह संचित, श्रीनाथ शुक्ल, रामराज वर्मा, वीरेन्द्र मिश्र, नन्हेंलाल लोधी, डॉ.महेन्द्र पाठक, आनंद गौड़, रणविजय ¨सह, राहुल राय, अनिरुद्ध तिवारी, चंद्र प्रकाश मिश्र, हरेन्द्र विक्रम ¨सह, बंशीलाल साहू, रोहित अवस्थी, मूलचंद मिश्र, रामविलास लोधी, डॉ.ललित तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, राघवेन्द्र प्रताप ¨सह, पवन जायसवाल, आनंद मिश्र, दीपक सोनी, रामसुंदर चौधरी, विपिन यज्ञसेनी, ओमप्रकाश सोनी, सुमित खन्ना, आशीष कंसल, सौरभ मिश्रा, रेखा पाण्डेय, अनिल पाण्डेय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.