श्याम के जयकारे से गूंजा पंडाल
बहराइच : श्याम निशान महोत्सव के उपलक्ष में स्थानीय धर्मशाला में गुरमीत ¨सह व श्याम बिहारी पयागपुरी
बहराइच : श्याम निशान महोत्सव के उपलक्ष में स्थानीय धर्मशाला में गुरमीत ¨सह व श्याम बिहारी पयागपुरी खाटू वाले श्री श्याम का रात भर गुण गान किया। शनिवार को सैकडों महिला पुरूषों, युवा, युवतियों ने नगर भ्रमण किया। शुक्रवार की रात नौ बजे आनन्द बंसल ने सपत्नीक निशान पूजा की। “हारे का सहारा श्याम हमारा'' नारे पाण्डाल में गूंज रहे थे। भजनों पर कस्बे का युवावर्ग थिरकता रहा। शनिवार की दोपहर 12 बजे से सवामनी प्रसाद सैकडों लोगों ने ग्रहण किया। आस्था के साथ कलियुग के देवता खाटू वाले श्री श्याम की कृपा पाने के लिए सारे भक्म श्रद्वा सहित धर्मशाला से निशान लेकर निकले। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुयी श्याम निशान यात्रा हनुमान गढी़ से होकर धर्मशाला पहुंची। यहां श्याम निशान का पूजन व आरती की गयी। सभी कार्यक्रमों में सुशील बंसल, अनिल अग्रवाल, बलराम मिश्र, सुरेश गुप्ता, नरेश बंसल, कृण्ण मोहन ¨सह, वरूण अग्रवाल, अमन मित्तल डॉ. उमा शंकर वैश्य व अजय मित्तल का सहयोग रहा। निशान यात्रा में सीमा मित्तल सुषमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल व पूजा वैश्य सहित दर्जनों महिलाएं व युवतियां शमिल रहीं। सुबह निशान यात्रा नानपारा के लिए प्रस्थान करेगी।