प्रतियोगिताओं में भूरत्न प्रभा व नैंशी अव्वल
बहराइच : महिला पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान परिषद की ओर से विभन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,
बहराइच : महिला पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान परिषद की ओर से विभन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिताएं सम्मिलित रहीं।
प्रतियोगिता का संचालन वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ.यूपी ¨सह ने किया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ.प्रभात ¨सह ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया गया। प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूरत्न प्रभा त्रिपाठी, द्वितीय स्थान पर मारिया तबस्सुम, क्षमा मिश्र संयुक्त तथा तृतीय स्थान नैंशी गुप्ता को मिला। परिषद के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता में नैंशी गुप्ता, फरखंदा संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय स्थान शगुफ्ता अकील तथा शन्नो एवं सायमा खान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ.प्रमिला बुधवार तथा संचालन डॉ.यूपी ¨सह ने किया। इस अवसर पर डॉ.सुनील श्रीवास्तव, डॉ.कलीम अहमद, रामगोपाल पाठक, अयोध्या मिश्र मौजूद रहे।