जेटली ने खोली रियायत की पोटली
बहराइच : केंद्र सरकार का आम बजट शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेश किया। जेटली के बजट से रियाय
बहराइच : केंद्र सरकार का आम बजट शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेश किया। जेटली के बजट से रियायत की बौछार हुई। महिला सुरक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वास्थ्य बीमा, नई ऊर्जा योजनाओं व आयकर की श्रेणी में कोई बदलाव न कर सीधे लोगों को जोड़कर राहत दी है। वित्तमंत्री के बजट को लोगों ने सराहा है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि बजट विकासोन्मुखी है। इससे गांव और गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आएगी। गरीबों को भी बीमा के दायरे में लाया गया है। बजट आम आदमी का दिख रहा है। कांग्रेस नेता देवेश मिश्र मंजनू ने बजट को निराशावादी करार दिया। कहा कि बजट में सिर्फ आंकड़ों का हेरफ र किया गया है। बजट में नया कुछ नहीं है। पूर्व की कांग्रेस सरकारों का ही अनुसरण दिख रहा है। गृहणी श्रुति ने बजट को अच्छा बताया। कहा बालिकाओं के सुनहरे भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में आयकर की छूट अच्छी पहल है। स्वास्थ्य की नई बीमा योजनाएं सराहनीय हैं। केडीसी प्राचार्य डॉ.एसपी ¨सह ने कहा कि आयकर में बदलाव न कर सरकार ने सभी वर्गों को राहत परोसी है। चिकित्सक डॉ.रविनंदन त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम टैक्स छूट बढ़ाने से इस सुविधा की लोगों को खास फायदा होगा। व्यापारी राजू गुप्त ने कहा कि बजट में कर न बढ़ने से व्यापारियों को राहत मिली है। शिक्षिका सुधा श क्ला व दीपिका ¨सह ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए ऋण की प्रक्रिया आसान कर नई पीढ़ी को खासी राहत देने का प्रयास किया गया है। इससे कमजोर लोगों को काफी फायदा होगा। अधिवक्ता चंद्रमणि ¨सह ने कहा कि देश में ऊर्जा की किल्लत को देखते हुए बजट में उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं। नई योजनाओं को रूप दिया जाएगा। यह सराहनीय है। समाजवादी ¨चतक डॉ.राधेश्याम वर्मा ने कहा कि बजट वही दर्द की बांसुरी, रोटी वही सवाल। पूंजीपतियों को पूरा लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ है। आंकड़ों के हेरफेर में गरीब का आशियाना आसमान ही रहेगा।