गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बहराइच : गणतंत्र दिवस पर जिले में हर्षोल्लास का माहौल है। देर शाम तक स्कूलों, सरकारी भवनों में राष्ट
बहराइच : गणतंत्र दिवस पर जिले में हर्षोल्लास का माहौल है। देर शाम तक स्कूलों, सरकारी भवनों में राष्ट्रीय पर्व को भव्य तरीके से मनाए जाने की तैयारियां चलती रहीं। राष्ट्रीय पर्व पर स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन सलामी परेड के लिए तैयार है। देर शाम तक महिला पुलिस कर्मियों की टोली ने जहां मैदान में आकर्षक रंगोली बनाई वहीं अन्य पुलिस कर्मियों ने पूरे पुलिस लाइन मैदान को विशेष तरीके से सजाया है। सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह यहां परेड की सलामी लेंगे। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।
सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली सलामी परेड में मुख्य अतिथि प्रदेश ऊर्जा राज्यमंत्री शामिल होंगे। वे परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों की टोली ने मैदान को विशेष तौर पर रंगोली से सजाया है। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड को व सलामी परेड स्थल को सजाया गया है। पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने बताया कि सलामी परेड में पुलिस की आठ टोलियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह हैं। सलामी परेड के दौरान दो टोली सिविल पुलिस, एक आमर्स आफिस टोली के साथ-साथ 13 उपनिरीक्षकों का मोटरसाइकिल दस्ता भी परेड में शामिल होगा। परेड के दौरान सबसे पीछे शस्त्रों से लैस बज्र वाहन, स्वान टीम, दमकल गाड़ी भी मौजूद होगी। इन आठों टोलियों को कमांड देने के लिए सीओ रिसिया मो.अकमल खां, सीओ महसी अजय भदौरिया को कमां¨डग आफिसर बनाया गया है।
सीमा पर कड़ी चौकसी
रुपईडीहा : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारी पूरी कर ली है। एसएसबी की सातवीं वाहिनी के कमांडेंट एचएनएस विस्ट रुपईडीहा एसएसबी आउट पोस्ट पर पिछले दो दिनों से कैंप किए हुए हैं। सुरक्षा जांच चेक पोस्टों पर सभी जवान नेपाल भारत सीमा के बीच आवागमन पर गहराई से जांच करते देखे गए। रुपईडीहा नेपालगंज के बीच मुख्य चेकपोस्ट एसएसबी पर डाग स्क्वायड टीम का नेतृत्व एसआई स्वरूप राणा, बी कामा ने की। ग्रेसी नामक डाग नार्कोटिक्स की जांच कर रहा था। एसएसबी के अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर आवागमन आयात-निर्यात सामान्य रूप से जारी है। सीमा सील करने का कोई आदेश अधिकारियों से नहीं मिला है। सीमा पर तैनात जवान सुरक्षा की दृष्टिकोण से जांच कर रहे हैं।