पै¨चग बनकर उजड़ गयी सड़क
बहराइच : सड़क क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है और औद्योगिक ढांचा भी इन्हीं पर निर्भर होता है, लेकिन
बहराइच : सड़क क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है और औद्योगिक ढांचा भी इन्हीं पर निर्भर होता है, लेकिन यही बदहाल हैं तो क्षेत्र की दशा का क्या हाल होगा? बात हो रही है आसाम मार्ग की।
दो माह पूर्व इस मार्ग की पै¨चग कार्य कराया गया है, लेकिन रिसियामोड़ से बहराइच के बीच जगह-जगह मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। आसाम मार्ग जिले को लखीमपुर, गोण्डा, फैजाबाद से जोड़ती है। करीब छह वर्ष पूर्व इस मार्ग का पुर्ननिर्माण कराया गया था। वर्तमान समय में यह जगह-जगह गड्डों में तब्दील हो गया था। फिर पुन: मार्ग पर पै¨चग का कार्य शुरू हुआ, लेकिन दो माह में ही क्षेत्र के रिसियामोड़ से गल्ला मण्डी चौराहा तक जगह-जगह सड़कों पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। यह मार्ग क्षेत्र के ओद्योगिक पैमाने के आधार पर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस मार्ग की बदहाली ने क्षेत्र की विकास की रफ्तार को थाम दिया है। क्षेत्र के राकेश निगम, आशीष गर्ग, शिखर यज्ञसैनी, ओमवीर ¨सह, हेमन्त अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, समर्थ मित्तल, विशाल यज्ञसैनी ने सड़क निर्माण की अपेक्षा की है।