फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
बहराइच : सर्दी के मौसम में हुई पहली बारिश से रबी फसलों को फायदा पहुंचा है। पानी लगाने की तैयारी कर र
बहराइच : सर्दी के मौसम में हुई पहली बारिश से रबी फसलों को फायदा पहुंचा है। पानी लगाने की तैयारी कर रहे किसानों के समय व पैसे की बचत हुई है। वहीं अगेती आलू में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ सकता है।
शुक्रवार की रात से रविवार सुबह तक हुई बारिश किसानों के लिए मुफीद रही। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ.एमवी सिंह के अनुसार इस बारिश से गेहूं, मक्का, मसूर, तिलहन फसलों को फायदा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इन फसलों को समय से पानी मिलने से अब पौधों की बढ़वार तेजी से होगी। दलहनी फसलों की पानी की आवश्यकता भी पूरी हो गई है। किसान राम सेवक, विजय कुमार, देव नारायण ने बताया कि फसलों को पानी देने की तैयारी की जा रही थी।
करें दवा का छिड़काव : बारिश ने जहां अन्य रबी फसलों को फायदा पहुंचाया है वहीं अगेती आलू की फसल झुलसा रोग का शिकार हो सकती है। वैज्ञानिक डॉ.एमबी सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि 60 दिनों की हो चुकी आलू की फसल में झुलसा रोग से बचाने के लिए फंगल कीटनाशक डाइथेन एम 45, इंडोथेन एम 45 दो प्रतिशत आदि का छिड़काव जरूर कर दें।