शीतलहर चलने से कांपते रहे लोग
बहराइच : शनिवार की रात जोरदार बारिश हुई। ओले भी गिरे। शीतलहर चलने से तापमान और लुढ़क गया। हालांकि रव
बहराइच : शनिवार की रात जोरदार बारिश हुई। ओले भी गिरे। शीतलहर चलने से तापमान और लुढ़क गया। हालांकि रविवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी रहा। सर्द हवाओं के झोंके से लोग दिनभर कांपते रहे।
मौसम के बदले रुख से ठंड का कहर और बढ़ गया है। लोग घरों में ही कैद रहने को विवश हैं। सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखी गई। दिन भर शीतलहर चलती रही। ठिठुरन और गलन बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रशासन के अलाव के दावे दिखाई नहीं दे रहे हैं। शहरी क्षेत्र में जरूर नगरपालिका ने अलाव जलाकर राहत देने की कोशिश की है। लेकिन आबादी के मुताबिक यह राहत नाकाफी साबित हो रही है। प्रशासन ने भले ही समाजसेवियों से कंबल वितरण के लिए आगे आने का आह्वान किया हो, लेकिन स्वयंसेवी संगठन के लोग अभी तक आगे नहीं आए हैं। बाढ़ व कटान पीड़ितों का हाल और भी बुरा है। तहसील क्षेत्रों में अलाव जलाने व कंबल वितरण का कार्य गति नहीं पकड़ पाया है। इसका खामियाजा गरीब व कमजोर लोग भुगत रहे हैं।