कलेवा खिलाकर धन्य हुए राम भक्त
बहराइच : नगर के मुहल्ला गुदड़ी स्थित राम शरण मंदिर में देर रात भगवान श्रीराम सहित चारों भाईयों का विव
बहराइच : नगर के मुहल्ला गुदड़ी स्थित राम शरण मंदिर में देर रात भगवान श्रीराम सहित चारों भाईयों का विवाह संस्कार संपन्न हुआ। विवाह के बाद राम कलेवा को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही।
शुक्रवार को आयोजित राम कलेवा कार्यक्रम को देखने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने चारों भाइयों को नेगचार देकर अपने को कृतार्थ किया। कार्यक्रम के संयोजक कमल शेखर गुप्ता रहे। मर्यादा पुरुषोत्तम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि नगर के समाजसेवी शिव दुलारे गुप्ता दंपत्ति ने पाणिग्रहण संस्कार की रस्म को पूरा किया। राम कलेवा में सिद्धनाथ पीठाधीश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज ने धार्मिक प्रसंग के माध्यम ने राम विवाह का विशद वर्णन किया। कीर्तन गायक राघवेन्द्र गुप्ता, राम शंकर आदि ने राम कलेवा के दौरान पारम्परिक लोक मंगल गीतों से माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में श्रीनाथ शुक्ला, जय जय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विनय जैन, राम किशोर गुप्ता, राधेश्याम त्रिपाठी, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, मनीष मल्होत्रा, आलोक खन्ना, मुरारी लाल, नीरज खन्ना, कुलदीप सिंह, सुमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।