राम बारात का भव्य स्वागत
बहराइच : श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को श्री राम बारात निका
बहराइच : श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को श्री राम बारात निकाली गई। इसमें शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
श्री राम बारात की शुरूआत शाम 5 बजे श्री सिद्धनाथ मंदिर पीठ से हुई। महामंडलेश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज ने पूजन अर्चन के बाद राम बारात का शुभारंभ किया। राम बारात की अगुवाई कमेटी के अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राधा रमण यज्ञसेनी, विनोद कोठारी, शिव दुलारे गुप्ता, राहुल राय कर रहे थे। श्रीराम बारात सिद्धनाथ मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, छावनी, डिगिहा, पीपल चौराहा, छोटी बाजार, अस्पताल चौराहा होते हुए देर शाम मंदिर परिसर में समाप्त हुई। राम बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ और लोग जुलूस के रूप में शामिल हुए। अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि श्रीराम विवाह महोत्सव का आयोजन चल रहा है। धनुष यज्ञ महोत्सव के बाद यह कार्यक्रम पूरा होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को श्रीराम कलेवा का आयोजन किया जाएगा। कलेवा भोज दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चलेगा। इसमें समस्त भक्तगण शिरकत करें। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष कमलशेखर गुप्ता, प्रकाशवीर गुप्ता समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।