आदर्श है भगवान राम का जीवन
बहराइच : जिले के अलग-अलग स्थानों पर रामविवाह महोत्सव के तहत रामलीला का मंचन कलाकारों ने किया। बाबागं
बहराइच : जिले के अलग-अलग स्थानों पर रामविवाह महोत्सव के तहत रामलीला का मंचन कलाकारों ने किया। बाबागंज स्थित बाबा परमहंस की कुट्टी पर लगने वाले 15 दिवसीय राम विवाह महोत्सव एवं धनुष यज्ञ समरोह का शुभारम्भ हुआ।
मुख्य अतिथि एसओ रुपईडीहा बीपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन भाईचारे का संदेश देते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की गरिमा व आस्था का केंद्र मेला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्श है। कमेटी अध्यक्ष बाबादीन वर्मा, डॉ.एम.सिद्दीकी, डॉ.रतन लाल अग्रवाल, विनय यादव एसआई, हरि प्रसाद वर्मा, फौजदार वर्मा, सुरेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, राम सुहावन सहित अन्य मौजूद रहे। उधर पयागपुर में श्री नवयुवक राम विवाह समिति बस स्टैंड पयागपुर के तत्वावधान में आयोजित राम विवाह महोत्सव के चौथे दिन फुलवारी और धनुष यज्ञ की लीला संपन्न हुई। गुरुवार दिन में आदर्श बजरंग रामलीला समिति की ओर से ग्राम झाला व बस स्टैंड पर विशाल राम बारात निकाली गई। रात में व्यास देवेन्द्र शर्मा ने मानस की चौपाई पढ़ी। दूसरी ओर कैसरगंज के ग्राम वैरी महेशपुर में पांच दिवसीय राम विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान राम की विभिन्न लीलाओं का वर्णन बड़े ही मनोरम ढंग से किया गया। राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनवास, लंका दहन सहित विभिन्न लीलाओं को स्थानीय कलाकारों ने मनोरम ढंग से पेश किया। इसमें अजय श्रीवास्तव, विमल पाण्डेय, अरविंद श्रीवास्तव, दिलीप सोनी आदि का आयोजन सराहनीय रहा।