जिले से अलग हुई श्रावस्ती की विद्युत आपूर्ति : यासर
बहराइच : सूबे के ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने बताया कि श्रावस्ती जिले की विद्युत आपूर्ति अब बहराइच
बहराइच : सूबे के ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने बताया कि श्रावस्ती जिले की विद्युत आपूर्ति अब बहराइच से अलग हो गई है। श्रावस्ती जिला मुख्यालय भिनगा में बने 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू करा दिया है। इससे बहराइच शहरवासियों को अतिभार से निजात मिलेगी। ट्रिपिंग से होने वाली समस्याएं दूर होंगी।
बकौल राज्यमंत्री जिले में विद्युत सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना को धरातल पर मूर्तरूप दिया जा रहा है। भिनगा 132 केवीए उपकेंद्र का संचालन शुरू होने के बाद बहराइच जिले का अतिभार कम हो गया। भिनगा में संचालन शुरू होने के बाद से श्रावस्ती के लोगों को भी आपूर्ति में राहत मिलेगी।
शहर में बिजली के तार होंगे भूमिगत
राज्यमंत्री यासर शाह ने बताया कि बहराइच शहर में विद्युत आपूर्ति के तार भूमिगत होंगे। खंभे पूरी तरह से हट जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना मंजूर हो चुकी है। जल्द ही इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। अभी यह लंबित चल रही है। उन्होंने बताया कि यह बड़ी कार्ययोजना है। इस योजना के पूरा होते ही शहरवासियों को आपूर्ति में सुधार मिलेगा। आए दिन तार टूटने व अन्य छोटी-मोटी दिक्कतों की दुश्वारियां खत्म हो जाएंगी।
33/11 उपकेंद्र शुरू
राज्यमंत्री ने बताया कि डीएम चौराहा स्थित 33/11 उपकेंद्र का संचालन शुरू करा दिया गया है। एक-एक कर जिन योजनाओं की घोषणा की गई थी उन्हें पूरा किया जा रहा है। अस्पताल चौराहे के पास शहर में डीएम चौराहे के निकट उपकेंद्र संचालन से आपूर्ति में व्यापक सुधार हुआ है।