एक लाख युवाओं को भाजपा से जोड़ेगा भाजयुमो
बहराइच : भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक कार्यशाला का आयोजन शहर के गुदड़ी मुहल्ला स्थित धर्मशाला में हु
बहराइच : भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक कार्यशाला का आयोजन शहर के गुदड़ी मुहल्ला स्थित धर्मशाला में हुई। डिजिटल सदस्यता अभियान पर जोर रहा। 250 शिविर लगाकर एक लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ने का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ला रहे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। इस अभियान ने प्रदेश के युवाओं में उत्साह उत्पन्न किया है। भाजयुमो के पदाधिकारी जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्यशाला लगाकर 250 शिविर लगाएंगे। इनमें एक लाख युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर मिस्डकॉल कराकर सदस्यता दिलाई जाएगी और अभियान को गति मिलेगी। बैठक में जिला सदस्यता प्रमुख नन्हें लाल लोधी, दीपक सोनी, दाऊ जी, सुमित खन्ना, बृजेश पांडेय, अमित टंडन, गुरनाम सिंह, आशीष गौरव, नितिन रूपानी, सुधीर सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी, संजीव तिवारी, विजय सिंह, आनंद प्रकाश, रामसूरत पाठक, अमरीश साहू सहित अन्य मौजूद रहे।