रास्ते के विवाद मे चली लाठियां, छह गिरफ्तार
बहराइच : थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर व लोधनपुरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर
बहराइच : थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर व लोधनपुरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में छह लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। रास्ते की पैमाइश के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया गया। गुरुवार को रास्ते की पैमाइश होगी।
रामगांव थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा चाकूजोत गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में दोंनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। थानाध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जिस पर मायाराम पुत्र सोमई, बुधई पुत्र सेवक, हगनू पुत्र रामफल व दूसरे पक्ष से रामचंदर, नंद किशोर पुत्रगण रामलाल निवासी लोधनपुरवा चाकूजोत व कमलेश के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।