धान व गन्ना खरीद शीघ्र शुरू कराएं
बहराइच : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत गुट की मासिक पंचायत कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर आयोजित की ग
बहराइच : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत गुट की मासिक पंचायत कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर आयोजित की गई। पंचायत में धान व गन्ना खरीद तुरंत शुरू कराये जाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिले में शासन द्वारा धान क्रय की अवहेलना की जा रही है। किसानों का धान एक भी क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है। बैठक में प्रशासन से मांग की गई कि धान क्रय केंद्रों का संचालन तुरंत शुरू कराया जाए। जिले की सभी चीनी मिलों को तत्काल चलवाया जाए जिससे किसान अपनी पेड़ी गन्ने को बेचकर समय से गेहूं की बोआई कर सकें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कई समितियों पर आईपीएल व गोदावरी कंपनी की खाद उपलब्ध कराई गई है जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। किसान पंचायत में ग्राम कटघराकला में बन रहे आईटीआई कॉलेज के मानकों के अनुरूप न होने पर चिंता जताई गई। किसान पंचायत में किशोरी लाल वर्मा, मोहन लाल वर्मा, जोगिन्द्र प्रसाद यादव, यशवीर सिंह, ओम प्रकाश अवस्थी आदि पदाधिकारियों सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।