लड़कियो से छेड़छाड़, लोगों ने घेरा थाना
बहराइच: गुरुवार देर शाम ट्यूशन पढ़कर घर जा रहीं दो लड़कियों से राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मियों ने छेड़छा
बहराइच: गुरुवार देर शाम ट्यूशन पढ़कर घर जा रहीं दो लड़कियों से राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मियों ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी कर्मी लड़कियों को घसीट कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। परिजन सूचना देने कोतवाली पहुंचे जहां कोतवाल के बदजुबानी पर लोगों का आक्रोश भड़क गया। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय सैकड़ों लोगों ने थाना घेर रखा था।
देर शाम दो लड़कियां कोचिंग पढ़कर घर जा रही थीं। लड़कियों का आरोप है कि पूर्व में भी रास्ते में पड़ने वाले राष्ट्रीयकृत बैंक के दो कर्मियों ने छेड़छाड़ की थी। लेकिन लोकलाज के भय से किसी को जानकारी नहीं दी थी। आज वापस जाते समय उन्हीं दोनों बैंक कर्मियों ने छेड़छाड़ के बाद घसीट कर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे भाग खड़े हुए। जानकारी परिजनों को दी। परिजन आसपास के लोगों के साथ लड़कियों को लेकर थाना पहुंचे। आरोप है कि कोतवाल ने उनसे बद जुबानी कर दी। इससे नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। सीओ बलराम सरोज ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करा रहा हूं।