दादी के जन्मदिवस पर हुआ मंगल पाठ
बहराइच : दादी सखी सहेली परिवार रुपईडीहा की ओर से ादी जन्मदिवस पर स्थानीय धर्मशाला में सुबह दस बजे से
बहराइच : दादी सखी सहेली परिवार रुपईडीहा की ओर से ादी जन्मदिवस पर स्थानीय धर्मशाला में सुबह दस बजे से दादी का मंगल पाठ प्रारंभ हुआ, जो सायं सात बजे तक चलता रहा। दादी भक्त दादी कथा व भजन सुनकर पूरे दिन भक्तिभाव में डूबे रहे।
कृष्ण कुमार तुलस्यान कानपुर द्वारा मंगल पाठ का वाचन कराया गया। कोलकाता की भास्कर एंड पार्टी ने कथा के अनुसार नृत्य नाटिकाएं भी प्रस्तुत की। 121 महिलाएं मंगल पाठ शामिल रहीं। भव्य दरबार अलौकिक श्रृंगार से आलोकित था। संपूर्ण जन्म वृतांत से लेकर अंत तक मार्मिक मंगल पाठ में लोग भाव विह्वल हो गए। दादी सखी सहेली परिवार की निर्मला, विनीता, पूजा, पूनम, आस्था, सुधा, ममता व रश्मि शामिल रहीं। रामचंदर अग्रवाल ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। छप्पन भोग का प्रसाद दादी को अर्पित किया गया। मंगल पाठ में मुनीशचंद्र शर्मा, शेर सिंह कसौंधन, भोला शंकर अग्रवाल, रतन अग्रवाल, पवन, अरविंद, दिनेश, अनिल, सुशील बंसल, प्रेम बंसल, पूरन, प्रदीप, केदारनाथ, रामनिवास, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।