स्वर्ण पदक हासिल कर तलमीज ने बढ़ाया मान
बहराइच : शहर के नाजिरपुरा मुहल्ले के दुलदुल हाउस निवासी एसएम शफीउद्दीन जैदी की पुत्री तलमीज फातिमा न
By Edited By: Published: Tue, 18 Nov 2014 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 18 Nov 2014 11:33 PM (IST)
बहराइच : शहर के नाजिरपुरा मुहल्ले के दुलदुल हाउस निवासी एसएम शफीउद्दीन जैदी की पुत्री तलमीज फातिमा ने इंटीग्रेल विश्वविद्यालय लखनऊ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। राज्यपाल रामनाईक ने तलमीज को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। पिता एसएम शफीउद्दीन जैदी ने बताया कि उनकी पुत्री की प्रारंभिक शिक्षा क्रिसेंट इंटर कॉलेज में हुई। सेवेंथ डे से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंटीग्रेल विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिया। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने तलमीज को स्वर्ण पदक दिया। बेटी की उपलब्धियों से घर में खुशी का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें