प्रत्येक पदाधिकारी को तीन बूथों की जिम्मेदारी
बहराइच : भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला
बहराइच : भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री अनूप गुप्ता मौजूद रहे। संचार माध्यमों से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता गुलाब चंद्र शुक्ला ने की।
भाजपा में संचार माध्यमों सहित जन सम्पर्क अभियान के सहारे व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला कार्य समिति के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने आन लाइन होने वाले सदस्यता अभियान की बारीकियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी तीन बूथों की जिम्मेदारी लेकर क्षेत्र के निवासियों को भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करे। उन्होंने पार्टी के संगठन को कम से कम दो लाख नये सदस्यों को भाजपा से जोड़ने को कहा। 24 दिसंबर से सभी मंडलों की बैठक मंडल मुख्यालय पर आयोजित कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आहवान किया। साथ ही अभियान को गति प्रदान करने की बात कही। कार्यशाला में अनुपमा जायसवाल, परशुराम कुशवाहा, अक्षयवर लाल गौड़, श्रीनाथ शुक्ला, जितेन्द्र त्रिपाठी, नन्हें लाल, जिला उपाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, प्रभा मनोज, रेखा, वीरेन्द्र, माया, राहुल राय, सुदामा, प्रताप नारायण, मूल चंद्र, पवन, हरीश चंद्र, मनदीप, पूरन सिंह, मनीराम, पुल्लू, सच्चिदानंद आदि मौजूद रहे।