झाड़ू लगा एसएसबी ने चलाया सफाई अभियान
रुपईडीहा(बहराइच): एसएसबी की ओर से सीमावर्ती विकास खंड नवाबगंज के ग्राम में चलाये जा रहे सामाजिक चेतन
रुपईडीहा(बहराइच): एसएसबी की ओर से सीमावर्ती विकास खंड नवाबगंज के ग्राम में चलाये जा रहे सामाजिक चेतना अभियान के तीसरे दिन कस्बे के श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज साकेत नगर रुपईडीहा विद्यालयों के छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न कराई है। प्रतियोगिता में राम जानकी इंटर कॉलेज रुपईडीहा, एसेंबली आफ गाड चर्च स्कूल, आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, सीमान्त इंटर कॉलेज की छात्राओं ने खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया।
एसएसबी के कमांडेंट सातवीं वाहिनी एसएसबी एचएन बिष्ट ने बताया कि सामाजिक चेतना अभियान के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम रामपुर व गणेशपुर में ग्रामीणों व बच्चों संग एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। एसएसबी ने घरों के आसपास झाड़ू लगाया। श्री बिष्ट ने बताया कि रामपुर गांव में मानव पशु चिकित्सा शिविर लगाकर 175 नागरिकों का डॉक्टर जितेन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवाएं दीं। नेत्र विशेषज्ञ डॉ.संजीव कुमार ने 19 लोगों की आंखों की जांच की। पशु चिकित्सक डॉ.केडी अंगू राना ने 254 पशुओं की जांच की और दवाएं वितरित की। 55 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान एसेंबली आफ गाड चर्च की छात्रा साम्राज्ञा सिंह, दिव्या शुक्ला, महिमा वर्मा, सोफिया राणा, सुनीता राणा, सारून राणा, डाली सोरेन, कृपा राणा को एसएसबी ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुहम्मद जुबेर फारुकी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुहम्मद शमीम, मनीराम शर्मा, शेर सिंह कसौंधन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।