पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी
बहराइच : सीमावर्ती विकास खंड नवाबगंज स्थित ग्राम रामपुर के देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज के मैदान
बहराइच : सीमावर्ती विकास खंड नवाबगंज स्थित ग्राम रामपुर के देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज के मैदान में सूबे के ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने एसएसबी की सातवीं बटालियन के पांच दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारत-नेपाल-भूटान सीमा पर सीमा सशस्त्र बल की तैनाती से सीमावर्ती नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
एसएसबी के सातवीं वाहिनी के कमांडेंट एचएनएस बिष्ट ने ऊर्जा राज्यमंत्री व परिसर में लगाए गए विभिन्न संस्थानों के स्टाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। नागरिकों को पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में अपील करते हुए वैज्ञानिक डॉ.एमबी सिंह व पर्यावरणविद रमेशचंद्र, डॉ.अश्रि्वनी कुमार सिंह ने लोगों से पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हमें सचेत रहना होगा। हिमालय की तराई में नेपाल से आने वाली बाढ़ से सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र की आबादी प्रभावित होती रहती है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर, कृषि विभाग व गांधी आश्रम रुपईडीहा द्वारा स्टाल लगाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। देव संस्कृति व रामपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए रैली निकाली गई। सीमावर्ती दोनों देशों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गुरनाम सिंह, संजीव श्रीवास्तव, पर्यावरणविद, रमेशचंद्र, एसडीओ कृषि डॉ.एमबी सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, रामसेवक मौर्य, शैलेंद्र मिश्र, इकरार अहमद, राजीव श्रीवास्तव, लुतुफुर्रहमान, जब्बार खां आदि मौजूद रहे।