ताजिया की खरीदारी शुरू
बहराइच : नवीं मुहर्रम को होने वाली ताजियादारी के मद्देनजर लोगों ने ताजिया की खरीदारी शुरू कर दी है।
बहराइच : नवीं मुहर्रम को होने वाली ताजियादारी के मद्देनजर लोगों ने ताजिया की खरीदारी शुरू कर दी है। नगर के कबाबची गली समेत विभिन्न स्थानों पर ताजिया नजर आने लगी हैं।
हर वर्ष मुहर्रम की शुरुआत होते ही जहां अजादार अपने घरों में स्थित अजाखानों में ताजिया रखते हैं और दस मुहर्रम को कर्बला में ताजिए को दफन करते हैं। वहीं अपनी अकीदत के मुताबिक बगैर किसी भेदभाव के अन्य लोग भी नवीं मुहर्रम को पूरी रात ताजिएदारी करके दुआएं मांगते हैं। ताजिया बनाने वाले कारीगरों ने बढ़ती हुई महंगाई के बावजूद ताजिए की खरीदारी को ख्याल में रखकर पहली मुहर्रम से ही ताजिया बाजारों में लाकर बेचना शुरू कर दिया है। लोबान वगैरह की भी बिक्री होने लगी है। यह सिलसिला आठ मुहर्रम तक बरकरार रहेगा।