शहीद दिवस पर शौर्य वीरों को श्रद्धांजलि
बहराइच : कर्तव्य के लिए इनमें जज्बा दिखा। शौर्य के साथ अपने कर्तव्यनिष्ठा को निभाते हुए प्राण त्याग
बहराइच : कर्तव्य के लिए इनमें जज्बा दिखा। शौर्य के साथ अपने कर्तव्यनिष्ठा को निभाते हुए प्राण त्याग दिए। उन शहीद जाबांज साथियों को पुलिस कर्मियों ने पुलिस स्मृति दिवस पर याद किया और श्रद्धांजलि दी। कर्तव्य के लिए न झुकने का संकल्प लिया।
मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी रामलाल वर्मा ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी सहयोगी पुलिस कर्मी भी इसमें शामिल हुए। स्वर्गीय सुभाष सिंह नागरिक आरक्षी की पत्नी को पुलिस अधीक्षक ने उनके पति के साहस व कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी ने साथियों से कहा कि कर्तव्य के पद से कभी न डिगे। इस मौके पर एएसपी श्रीपति मिश्र, जयप्रकाश, क्षेत्राधिकारी नगर दुर्गा प्रसाद तिवारी, कैसरगंज दुर्गेश कुमार सिंह, नानपारा राजीव कुमार सिंह, रिसिया बलराम सरोज, महसी मो.अकमल खां, प्रतिसार निरीक्षक दीपचंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।