मेहनत की कमाई का अंशदान करें:प्रेम गिरि
बहराइच: श्री पंच दशनाम जूना अखाडे़ के उपाध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महराज ने आज कहा कि यदि मानव चार बातो
बहराइच: श्री पंच दशनाम जूना अखाडे़ के उपाध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महराज ने आज कहा कि यदि मानव चार बातों का पालन करे तो वह सदैव सुखी व स्वस्थ रह सकता है। पहला सूर्योदय से पहले नित्य कर्म कर स्नान करना, दूसरा समय से भोजन पर मांसाहारी खानपान और मदिरा से दूर रहना, तीसरी अपनी मेहनत की कमाई से धर्म और गरीबों के लिए अंशदान निकालना और चौथी सुबह और शाम के वक्त भगवान का सुमिरन करना। मानव सदैव सुखी रहेगा। महाराजश्री ने कहा कि यही जीवन की कुंजी है। गायत्रीनगर में मां समय दुर्गा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत् कथा में भक्तों को उपदेश दे रहे थे। इस मौके पर प्रमोद गिरी, सूरज मुनि महाराज, प्रकाश पुरी महाराज, विद्यापुरी महाराज, बुधगिरी महाराज आदि संत भी मौजूद रहे।
माता के सभी रूपों का दर्शन कल्याणकारी: महामंडलेश्व
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में महामंडलेश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज ने आज भक्तों को माता के तीसरे और चौथे स्वरूप के बारे में विस्तार से बताया। माता का यह स्वरूप भक्तों के लिए कितना कल्याणकारी होता है, इसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। महाराजश्री कहते हैं कि श्रीमद् देवी भागवत पुराण में 18 ग्रंथ समाहित किये गये हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का वृतांत सुनाया। उन्होंने उनके जन्मोत्सव को पंडाल में संगीतमयी प्रस्तुत के साथ दर्शाया गया। पूरा पंडाल आज दीपों, गुब्बारों और फूल से सजाया गया था। इस मौके पर मुख्य यजमान बजरंगलाल ड्रोलिया, सीता ड्रोलिया, रामकिशोर गुप्ता, विश्वनाथ डालमिया, रघुबीर, रमेश साहू आदि मौजूद रहे।