Move to Jagran APP

मां-बाप का साया छिना, दबंगों ने छीनी संपत्ति

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 11:51 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:51 PM (IST)
मां-बाप का साया छिना, दबंगों ने छीनी संपत्ति

बहराइच : कुछ साल पहले मां की बीमारी से मौत हो गई। बीते वर्ष पिता का भी साया छिन गया। बूढ़ी दादी के साथ दो बच्चियां जीवन के दिन गुजार रही थी कि दबंगों की नजर उनकी छोटी सी संपत्ति पर पड़ गई। उस पर उन्होंने कब्जा कर लिया। आज दोनों बच्चियां 'जागरण कार्यालय' पहुंची और फफड़ पड़ी। साथ में वयोवृद्ध दादी भी थी। कांपते होठों से अपनी दोनों पौत्रियों पर मैली धोती का आंचल ढक रोने लगी। बोली, 'इन दोनों के सिर से भगवान ने मां-बाप का साया तो पहले ही छीन लिया था।' अब दबंगों की नजर छोटी सी संपत्ति पर पड़ गई। उसे भी कब्जा कर लिया। थाने दौड़ते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती।

loksabha election banner

मामला शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सुसरौली निवासी वृद्ध बेवा विमला देवी का है। विमला ने बताया कि उसकी पौत्रियां पूजा(10) व ममता(8) के माता-पिता नहीं हैं। उसके बेटे स्वर्गीय गुरदयाल ने गांव में ही श्यामलाल पुत्र महादेव से 14 वर्ष पूर्व एक खंडहर खरीदा था। उसमें जरूरत का सामान गेहूं और भूसा रखा जाता था। बीते वर्ष 16 मार्च को गुरदयाल की मौत हो गई। दोनों पौत्रियों का पालन-पोषण अब उसकी दादी ही कर रही है। वृद्ध विमला का आरोप है कि गांव के ही निवासी आधा दर्जन लोगों ने उसके उस खंडहर पर कब्जा कर अपना सामान रख लिया है। जब उसने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे भगा दिया। विमला ने बताया कि दबंगों की शिकायत लेकर वह थाना पुलिस के पास के पास गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते शनिवार को उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायती पत्र दिया। सोमवार को दोनों पक्षों को इलाकाई पुलिस ने थाने पर बुलाया था। लेकिन आरोपी दबंगों पर कोई कार्रवाई न कर उन्हें छोड़ दिया गया। वयोवृद्ध विमला न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पौत्रियों के हक के लिए नाप रही है। एसपी आरएल वर्मा ने कहा कि मामले को संज्ञान में ले कार्रवाई कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.