बौर ने आम उत्पादकों में बढ़ाई आस
बहराइच: आम के पेड़ों पर लगे बौर ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उत्पादक आम के लिए मौसम की अनुकूलता पर नजर गड़ाए हैं। किसानों को आम का उत्पादन जोरदार होने की उम्मीद है।
नानपारा तहसील आम के बागों में अव्वल पैदावार होने वाली है। प्रदेश में आम के नामी बागान मलिहाबाद लखनऊ में हैं। इसक बाद दूसरा स्थान नानपारा तहसील का है। तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में हजारों एकड़ में यहां आग के बागान है। मुख्य रूप से रायबोझा, अगैया, भवनियापुर, मासूपुर, भग्गड़वा, राजापुरवा, बेलवा, बढ़ैया, मटेरा, नवाबगंज, शिवपुर, बाबागंज, भोपतपुर, विशुनापुर, मैना नवरिया सहित अनेक बागान हैं। विभिन्न स्थानों पर लगे आम के बागों में अच्छी फसल है। छोटी-छोटी अमिया आम के फलों को देख बच्चे बागों में दौड़ते हैं। आम के किसानों का आरोप है कि नानपारा तहसील को फल पट्टी घोषित किया जा जाएगा। इसे लेकर किसान दस वर्षों से मांग कर रहे हैं। लेकिन न फलपट्टी घोषित की जा रही है और न ही कृषि विभाग की ओर से किसानों की आम फसलों की रक्षा के लिए कोई उपाय किये गये हैं। न ही किसानों को प्रशिक्षण ही दिया गया है। नानपारा के प्रमुख फल व्यापारी हाजी शमीम कहते हैं कि आम की फसलों को देखते हुए इस बार आम का भाव कम होने की उम्मीद है।