कैमरे की निगहबानी में रैली स्थल
बहराइच : भाजपा की आठ नवंबर को होने वाली विजय शंखनाद रैली स्थल की सुरक्षा के लिए कैमरे लगा दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्र की कैमरे से निगहबानी की जाएगी। पल-पल की गतिविधियां इनमें कैप होगी। इसके लिए कंटोल रूम स्थापित किया गया है। रैली स्थल की सुरक्षा के लिए पहले से ही पीएसी तैनात है। सतर्कता के मद्देनजर पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि विश्वरिया स्थित रैली स्थल की सुरक्षा के लिए दो अत्याधुनिक तकनीक के सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी रेंज काफी अधिक है। कैमरों में रैली स्थल पर हो रहे कार्य व आसपास की गतिविधियां कैद होंगी। उन्होंने बताया कि रैली स्थल की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्थल पर पूर्व में ही डेढ़ सेक्शन पीएसी कैंप कर रही है। जवानों की मौजूदगी में ही श्रमिक कार्य कर रहे हैं और कार्यक्रम की तैयारियों को आगे बढ़ा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर रैली स्थल पर ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। मानीटर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर गश्त तेज कर दी गयी है। रैली स्थल के आसपास क्षेत्रों की भी कड़ी निगहबानी की जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर