Move to Jagran APP

राष्ट्रीय सदस्य पहुंचे रैली स्थल, देखीं तैयारियां

By Edited By: Published: Wed, 30 Oct 2013 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 11:29 PM (IST)
राष्ट्रीय सदस्य पहुंचे रैली स्थल, देखीं तैयारियां

बहराइच : भाजपा की विजय शंखनाद रैली की तैयारियों का जायजा लेने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विधान परिषद सदस्य डॉ.महेंद्र सिंह ने बुधवार को रैली स्थल का जायजा लिया और तैयारियां देखी। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ रैली के संबंध में की जा रही तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ.सिंह अपराह्न पौने तीन बजे के आसपास रैली स्थल पहुंचे। उन्होंने मंच का निर्माण, बैरीकेडिंग, पार्किंग स्थल के स्थानों को देखा। जिला पदाधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष जाहिर किया। डॉ.सिंह ने कहा कि मोदी की रैली में जनमानस उमड़ रहा है। यह देश में परिवर्तन के संकेत हैं। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राहुल राय, निशंक त्रिपाठी, राजेश निगम मौजूद रहे।

कार्यालय से रवाना हुआ प्रचार वाहन

बहराइच : भाजपा ने विजय शंखनाद रैली से आम आदमी को जोड़ने के लिए बुधवार को प्रचार वाहन को पार्टी कार्यालय से रवाना किया। रैली संयोजक विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री अक्षयवर लाल गोंड, पूर्व विधायक सुरेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, नगर अध्यक्ष सुदामा मिश्रा, श्रीनाथ शुक्ल, श्यामकरन टेकड़ीवाल, संचित सिंह, विद्या अग्रवाल, पवन तिवारी, राहुल राय व अशोक श्रीवास्तव की मौजूदगी में प्रचार वाहन रवाना हुआ। वाहन जिले के विभिन्न मार्गो से गुजरेगा। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर संचालन समिति की बैठक हुई। वहीं जरवल स्थित बद्रीशाह शिशु मंदिर में भाजपा की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अवध प्रान्त सह संयोजक प्रमोद कुमार गुप्ता एवं संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने की। मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.