राज्यस्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता को टीम चयनित
खेकड़ा (बागपत) : सीनियर महिला कबड्डी टीम के चयन के लिए गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में गुरुवार को ट्रायल लिया गया। चयनित टीम 1 नवंबर को गौतमबुद्धनगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
ट्रायल कबड्डी मैच का उद्घाटन गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह चौहान ने किया। ट्रायल में गांधी विद्यालय समेत जनपद के कई विद्यालय की लड़कियों ने हिस्सा लिया। सीनियर महिला कबड्डी टीम में नीतू, रेशमा, नीलम, निधि, सोनम, डिम्पल, पिंकी, मनीषा, संजू, अंजू, निधि, नेहा, बिंदू, साक्षी व मुनिया का चयन किया गया। इस मौके पर जनपदीय कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र त्यागी, सत्येंद्र कुमार, महेंद्र दत्त शर्मा, तेजवीर सिंह धामा, सुनील वशिष्ठ, रामकुमार, मंगलसैन, सुभाष, अशोक कुमार, देवेंद्र धामा आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर