राज्यस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे कौशल
बड़ौत (बागपत) : शुक्रवार को दिगंबर जैन इंटर कालेज में चार दिवसीय सब जूनियर राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रदेश भर से 24 टीमें प्रतिभाग करने के लिए पहुंच भी चुकी हैं।
दिगंबर जैन इंटर कालेज के पांडुकशिला मैदान में 26 से 29 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय सब जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 वर्ष तक की आयु के बालक प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल मेरठ, सहारनपुर, आगरा, कानुपर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बनारस, फैजाबाद व चार स्पोर्ट्स हास्टल और दो स्पोर्ट्स कालेज की कुल 24 टीमें उतरेंगी।
दोपहर बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अमृता सोनी और समापन समारोह में पुरस्कार वितरण एसपी लव कुमार करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। एसडीएम राजेंद्र सिंह व क्रीड़ा अधिकारी सतीश शर्मा ने गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया।
टीमों के ठहरने की व्यवस्था
जनता वैदिक इंटर कालेज-
1. स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ
2. स्पोर्ट्स हास्टल फैजाबाद
3. स्पोर्ट्स हास्टल बांदा
4. स्पोर्ट्स हास्टल कानपुर
जनता वैदिक कालेज-
1. स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर
2. स्पोर्ट्स कालेज बनारस मंडल
3. स्पोर्ट्स कालेज झांसी मंडल
श्री महात्मा गांधी इंटर कालेज-
1. आजमगढ़ मंडल
2. गोरखपुर मंडल
3. देवीपाटन मंडल
वीर स्मारक इंटर कालेज-
1. लखनऊ मंडल
2. आगरा मंडल
3. बरेली मंडल
4. मुरादाबाद मंडल
दून पब्लिक स्कूल-
1. फैजाबाद मंडल
2. इलाहाबाद मंडल
विद्या सागर पब्लिक स्कूल-
1. सहारनपुर मंडल
2. मिर्जापुर मंडल
प्रिया भारती पब्लिक स्कूल-
चित्रकूट मंडल
दिगंबर जैन कालेज-
1. स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ
2. बस्ती मंडल
पहले हो चुकी कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता
बड़ौत : दिगंबर जैन इंटर कालेज प्रबंधन राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से काफी खुश है। प्रधानाचार्य पन्नालाल शर्मा ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2003 में बालक व बालिकाओं की राज्य स्तरीय कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी मिली थी, जिसे सफलता पूर्वक संपन्न कराया था। इस प्रतियोगिता को भी सफलता पूर्वक संपन्न कराया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर