युवक से लूटपाट, विरोध में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत) : रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी युवक गुरुवार को बड़ौत गया था देर रात्रि लौटते
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM (IST)
बड़ौत (बागपत) : रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी युवक गुरुवार को बड़ौत गया था देर रात्रि लौटते समय बिजरौल-कंडेरा मार्ग पर उसके साथ लूटपाट की गई। पीड़ित धीरज पुत्र सुभाष ने बताया कि अचानक खेत से तीन बदमाश निकले और उस पर तमंचे तान दिये। उसके बाद बदमाशों ने उससे बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन घंटों तलाश के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को परिजनों सग कोतवाली पहुंच कर पीड़ित ने बदमाशों की गिरफ्तार नहीं होने पर प्रदर्शन किया। कोतवाल रणवीर ¨सह यादव ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें