नलकूप आपरेटर के हत्यारों का पता न लगा पाई पुलिस
चांदीनगर (बागपत): कहरका के नलकूप आरपेटर की हत्या के पांच दिन भी पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं
चांदीनगर (बागपत): कहरका के नलकूप आरपेटर की हत्या के पांच दिन भी पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर हवा में तीर चला रही है।
रविवार को तड़के गढ़ी कलंजरी के जंगल में अज्ञात नग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान कहरका गांव निवासी शिवकुमार त्यागी पुत्र भोजा त्यागी के रुप में की थी। वह नलकूप आपरेटर था जो भागौट के साथ डगरपुर, पूरनपुर नवादा आदि जंगल में सरकारी नलकूपों की देखभाल करता था। मृतक के भतीजे ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसी दिन अधिकारियों के दबाव के चलते कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पुख्ता सूचना हासिल नहीं कर पाई। घटना के छह दिन बीतने के बाद भी शिवकुमार के हत्यारोपियों के नहीं मिलने से पीड़ित परिवार के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर उच्च अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी है।
इंस्पेक्टर राजेश भारती का कहना है कि मिले कुछ सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी जल्द दबोचे जाएंगे।