Move to Jagran APP

एडीजी के हेलीकाप्टर ने तीन बार काटा चक्कर

पिलाना (बागपत): परशुरामेश्वर पुरामहादेव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजी प्रशांत कुमा

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 12:09 AM (IST)
एडीजी के हेलीकाप्टर ने  तीन बार काटा चक्कर
एडीजी के हेलीकाप्टर ने तीन बार काटा चक्कर

पिलाना (बागपत): परशुरामेश्वर पुरामहादेव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजी प्रशांत कुमार ने हेलीकाप्टर से तीन बार मेला परिसर का चक्कर काटा। सुबह 11 बजे उन्होंने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। उनके साथ और भी अधिकारी थे। यहां से हेलीकाप्टर अन्य शहर के लिए उड़ गया। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर हेलीकाप्टर से जायजा लिया गया। इसमें डीएम व एसपी भी साथ थे। ये दोनों अधिकारियों को किनौनी शुगर मिल के हेलीपैड से बैठाया गया। निरीक्षण के बाद फिर उन्हें वहीं उतारा गया। तीसरी बार फिर आइजी ने निरीक्षण किया। मेला मजिस्ट्रेट व एसडीएम बागपत विवेक यादव ने बताया कि हेलीकाप्टर से कई बार निरीक्षण हुआ। व्यवस्था दुरुस्त मिली। सभी मजिस्ट्रेट ड्यूटी के अनुसार कार्य कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.