हत्यारोपियों की लोकेशन पर दबिश, लेकिन पकड़ से दूर
खेकड़ा (बागपत) सलावतपुर खेड़ी पवन हत्याकांड में फरार आरोपियों की लोकेशन पर पुलिस लगातार दबिश दे रही
खेकड़ा (बागपत)
सलावतपुर खेड़ी पवन हत्याकांड में फरार आरोपियों की लोकेशन पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी निकल भागने में कामयाब हो जा रहे हैं। जिससे पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
बीती नौ जुलाई को पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र ने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर हाल ग्राम प्रधान अमरदीप के भतीजे पवन पुत्र हरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस गोली कांड में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए थे, उनमे से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस नामजद आरोपियों में से सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन पांच आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस बागपत के साथ गाजियाबाद व दिल्ली की खाक छान रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक पक्ष के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। एसओ देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि दबिशें दी जा रही हैं आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।