बम-बम की गूंज से गूंजने लगा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे
बागपत : बम-बम भोले के जयकारे व भगवा रंग से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे सराबोर हो रहा है। शुक्रवार को भी स
बागपत : बम-बम भोले के जयकारे व भगवा रंग से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे सराबोर हो रहा है। शुक्रवार को भी सैकड़ों कांवड़िये हाईवे से गुजरे। हरिद्वार से कुछ कांवड़िये हरियाणा और हरियाणा से कुछ कांवड़िये हरिद्वार की ओर रवाना हुए। कांवड़ियों ने गुफावाले बाबा मंदिर के पास शिविर में विश्राम किया। भोजन और जलपान किया। पथरीले मार्ग से जख्मी हुए कांवड़ियों ने प्राथमिक चिकित्सा भी कराई। वहीं शिविरों में आसपास के लोग सेवा करने पहुंचते रहे। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे दिन भर बम-बम के जयकारे से गूंजता रहा। सायंकाल एसडीएम विवेक यादव व तहसीलदार राजबहादुर ने शिविरों का निरीक्षण किया।
बालाजी रवाना हुए भक्त
बड़ौत के कई युवा पैदल ही राजस्थान के मेहंदीपुर बाला जी रवाना हुए। बजरंग बली के जयकारे के साथ बढ़ते हुए भक्तों ने कहा कि वे हर साल यह यात्रा करते हैं। बाला जी उनकी मनोकामना पूरी करते हैं।