पौधरोपण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
संवाद सूत्र, बिनौली : ग्वालीखेड़ा स्थित मां अंबा डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयो
संवाद सूत्र, बिनौली : ग्वालीखेड़ा स्थित मां अंबा डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के प्रबंधक ब्रजपाल ¨सह शास्त्री ने अशोक का पौधा लगाकर किया, उन्होंने कहा ग्लोबल वार्मिग के बढने से पर्यावरण संतुलन दिनों दिन बिगड़ रहा है, जिससे मानव जीवन भी असुरक्षित हो रहा है, वातावरण में कई विषैली गैस बढ़ रही है, ऐसी परिस्थितियों में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना ही एकमात्र समाधान हैं। इस अवसर पर परिसर में जामुन, कंजी व अशोक के 50 पौधे रौपे गए। शिक्षकों व बीटीसी की छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.राजीव गुप्ता, संस्था महासचिव रवि पंवार, कालूराम धामा, डॉ.शबाना, मुकेश कुमार वर्मा, जितेन्द्र धामा, डॉ.संजीव कुमार, गीता रुहेला, प्रवेश वर्मा, रूपा, संदीप कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।