पौधरोपण अभियान को सफल बनाने का आह्वान
बड़ौत : भारतीय जनता पार्टी की शहर के ¨सचाई विभाग के डाक बंगले पर हुई बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय
बड़ौत : भारतीय जनता पार्टी की शहर के ¨सचाई विभाग के डाक बंगले पर हुई बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले पौधरोपण अभियान पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अजीत ¨सह ने कहा कि पौधरोपण अभियान 15 से 25 जुलाई तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक लोगों की भी सहभागिता की जरूरी है। सामाजिक संगठनों को साथ लेकर पूरे अभियान को सफल बनाना है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष डा. नीरज कौशिक ने सभी मंडलों के अध्यक्षों व पौधरोपण अभियान से जुड़े मंडल संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी और कर्तव्यनिष्ठा से जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री र¨वद्र राठी, मोहन बेदी, नगराध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, रवि जांगिड़, मनोज कटारिया, प्रवीण कुमार, ओमपाल, त्रिवेंद्र, जिला विस्तारक प्रकाश मलिक, जय कुमार, अनमोल त्यागी, कृष्णा, अनिल तोमर, पीयूष चौधरी, अंकुर चौधरी, कंवर पाल, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।