भट्ठा मजदूरों पर किया ईंटों से हमला, घायल
संवाद सहयोगी, खेकड़ा : नगर के ईंट भट्ठे पर मजदूरों ने चालक से ट्रैक्टर-ट्राली साइड में लगाने को कहा त
संवाद सहयोगी, खेकड़ा : नगर के ईंट भट्ठे पर मजदूरों ने चालक से ट्रैक्टर-ट्राली साइड में लगाने को कहा तो चालक ने साथियों संग मजदूरों पर ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रमेश पुत्र मामचंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मांगेराम के ईंट भट्ठे पर ईंटों को एकत्रित करने का काम करता है। शुक्रवार को वह साथी र¨वद्र कुमार, ¨पटू व राकेश के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से ईंटें उतारने पहुंचा था। आरोप है कि उसने चालक को ट्रैक्टर-ट्राली को पहले रखी हुई ईंटों के बराबर में लगाने की बात कही। इसी बात को लेकर चालक व मजदूरों में कहासुनी हो गई। चालक ने अपने तीन साथियों को बुलाकर ईंटों से हमला कर घायल किया। इससे चारों घायल हो गये। शोर मचाने पर आरोपी चालक पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। एसओ देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।