बदरखा के खादर में ताबड़तोड़ फाय¨रग, किसान का हाथ काटा
संवाद सूत्र, छपरौली (बागपत): उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सीमा विभाजन करने वाली यमुना नदी में खून
संवाद सूत्र, छपरौली (बागपत): उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सीमा विभाजन करने वाली यमुना नदी में खून बहने के आसार बन चुके हैं। लगातार हमलों के बाद शनिवार सुबह भी हरियाणा के राकसेड़ा गांव के दो दर्जन से अधिक दबंगों ने बदरखा के किसानों पर हमला किया। दोनों पर ताबड़तोड़ फाय¨रग करते हुए एक किसान का तलवार से हाथ काट दिया, जबकि दूसरा पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तांडव ऐसा मचा कि दबंग दोनों किसानों के ट्रैक्टर लूटकर ले गए। वहां मौजूद झोपड़ियां भी तहस-नहस कर दी।
बदरखा गांव के किसान सुधीर पुत्र रतन अपने आयशर टैक्टर और पप्पन पुत्र जयपाल इंडो फार्म ट्रैक्टर से खादर स्थित अपनी भूमि पर जुताई कर रहे थे। इस दौरान राकसेड़ा की ओर से एक-एक कर दबंग आते रहे और बालू की एक बड़ी ढांग के पीछे छिपते रहे। यह बात इन दोनों किसानों को पता नहीं चली और जब वह दो दर्जन से अधिक हो गए तो अचानक दोनों किसानों पर हमला बोल दिया। ट्रैक्टर चला रहे पप्पन की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी, लेकिन उसने गर्दन नीचे कर दी तो वह बाल-बाल बच गया, जिसके बाद उस पर तलवार से हमला किया और उसका हाथ काट दिया। कुछ बदमाशों ने सुधीर को घेर लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। दोनों को अधमरा करके बदमाश दोनों ट्रैक्टर लूट ले गए और जाते समय झोपड़ियां भी तोड़ दीं।
पीड़ितों का आरोप है, हमला करने वाले आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसके चलते कई बार बदरखा के किसानों पर हमला किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जाते समय वह धमकी देकर गए कि यदि खादर में कदम रखा तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। किसी तरह घायलों ने मोबाइल से 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। काफी देर बाद वहां पहुंची थाना पुलिस को भी गुस्से का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ता देखकर थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार कुशवाहा खादर पहुंचे और कुछ किसानों को लेकर हरियाणा के समालखा थाना लेकर गए।
अब करेंगे आर-पार की जंग
किसानों ने छपरौली थाने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा वाले कई बार हमला कर चुके हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अब किसान आर-पार की जंग लड़ेंगे। यदि कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी बागपत पुलिस की होगी।
इन्होंने कहा..
मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
-ब्रिजेश कुमार कुशवाहा, थाना प्रभारी, छपरौली।