नहीं आया तौल लिपिक तो भड़क उठे गन्ना किसान
संवाद सहयोगी, खेकड़ा : नगर के काठा रोड स्थित बागपत चीनी मिल के तौल केंद्र पर लिपिक के नहीं पहुंचने से
संवाद सहयोगी, खेकड़ा : नगर के काठा रोड स्थित बागपत चीनी मिल के तौल केंद्र पर लिपिक के नहीं पहुंचने से क्षुब्ध किसानों ने चौकीदार को ही बंधक बना लिया। किसानों ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए उक्त लिपिक का तबादला कराने की मांग की है।
गुरुवार को काठा मार्ग स्थित तौल केंद्र पर गन्ना किसानों व तौल लिपिक के बीच हुई कहासुनी से मार्ग करीब तीन घंटों तक बाधित रहा था। इसी बीच किसानों के बीच भी तनातनी हो गई थी। शुक्रवार को अपना गन्ने की तौल कराने के लिए दर्जनों किसान केंद्र पर पहुंचे लेकिन लिपिक नहीं आया। घंटों इंजतार करने के बाद भी लिपिक के नहीं पहुंचने पर क्षुब्ध किसानों ने केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कल भी लिपिक की मनमानी के चलते तौल नहीं हो सकी थी। आज भी मनमर्जी के चलते लिपिक नहीं आया है। काफी देर परेशान होने के बाद किसानों ने तौल केंद्र के चौकीदार को ही बंधक बनाकर धूप में ही बैठा लिया। तौल नहीं होने के चलते मार्ग पर दोनों ओर गन्ने से लदे वाहनों की कतारें लग गई। किसानों के साथ पशुओं को भी धूप में ही खड़ा रहना पड़ा। किसानों ने मिल अधिकारियों को फोन कर उक्त लिपिक का ट्रांसफर कराने की मांग की है। बकौल किसान अधिकारियों ने समस्या निदान का आश्वासन दिया है। राजपाल, समय ¨सह, मदन ¨सह, जयकिशन, रामचंद्र, महक ¨सह , महीपाल, संजय, सुमित, नीरज, डब्बू आदि किसान मौजूद रहे।