छात्र-छात्राओं को सिखाए स्मरण शक्ति बढ़ाने के टिप्स
बड़ौत : थाईलैंड में भारतीय योग की अलख जगा रहे जौहड़ी गांव निवासी योगाचार्य राजीव ने विद्या सागर स्कूल
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 06:51 PM (IST)
बड़ौत : थाईलैंड में भारतीय योग की अलख जगा रहे जौहड़ी गांव निवासी योगाचार्य राजीव ने विद्या सागर स्कूल में छात्र-छात्राओं को स्मरण शक्ति बढ़ाने के टिप्स दिए।
विद्या सागर स्कूल पहुंचे योगाचार्य राजीव ने बताया कि थाईलैंड में भारतीय योग को पसंद करने वाला एक बड़ा तबका है। वह छह साल से थाईलैंड में योग सिखा रहे हैं। विद्यालय में आयोजित शिविर में योगगुरु ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाती और भ्रामरी प्राणायाम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से योगाभ्यास को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर निरोगी रहने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें