Move to Jagran APP

पूर्वी यमुना नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

चांदीनगर : पूर्वी यमुना नहर में विनयपुर गांव के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार को

By Edited By: Published: Sat, 28 Jan 2017 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 05:54 PM (IST)
पूर्वी यमुना नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
पूर्वी यमुना नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

चांदीनगर : पूर्वी यमुना नहर में विनयपुर गांव के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार को विनयपुर गांव के पास राहगीरों ने पूर्वी यमुना नहर में एक व्यक्ति का सड़ा गला शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाया। व्यक्ति के शरीर पर काली पेंट व हरे रंग का बनियान था। पुलिस व ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। रटौल चौकी इंचार्ज बीके शर्मा ने बताया कि शव सड़ा गला होने से उम्र की जानकारी नहीं हो सकी है। संभवत: गला दबाकर व्यक्ति की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.