Move to Jagran APP

धर्म मार्ग पर चलने से होगा मानव कल्याण : सिद्धगुरु

संवाद सूत्र, बिनौली : सिद्धगुरु पीठ श्री नीलकंठ आश्रम जिवाना गुलियान में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में

By Edited By: Published: Sat, 28 Jan 2017 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 05:51 PM (IST)
धर्म मार्ग पर चलने से होगा  मानव कल्याण : सिद्धगुरु
धर्म मार्ग पर चलने से होगा मानव कल्याण : सिद्धगुरु

संवाद सूत्र, बिनौली : सिद्धगुरु पीठ श्री नीलकंठ आश्रम जिवाना गुलियान में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को पांच दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि धर्म मार्ग पर चलने वाले मनुष्य का कल्याण होता है और जीवन सुखमय बनता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज मनुष्य ईष्र्या, द्वेष, ¨चता व तनाव से ग्रस्त है। उसके पास परमात्मा की भक्ति व स्तुति के लिए समय नहीं है। मनुष्य इस भव सागर से पार तभी हो सकता है, जब वह सतगुरु से सीख लेकर सच्ची भावना से परमात्मा की भक्ति करे। सतगुरु अपनी शक्ति से जीवात्मा के जीवन को बदलते हैं, परमात्मा से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा मन व चित्त अच्छे कर्म से नहीं जुड़ेगा तो आत्मा पवित्र नहीं होगी और मानव जीवन निरर्थक होगा। मनुष्य को जीवन में परोपकार, पुरुषार्थ, परमार्थ करते हुए आत्मा को पवित्र कर साधना करनी चाहिए। ऐसा धर्म मार्ग को आत्मसात करने पर ही संभव है। ये ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग है। आयोजन में आचार्य अमित शास्त्री ने गुरु नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया, भजन की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व सुबह धर्म ध्वजा फहराकर विहिप के मेरठ प्रांत सह संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज ने किया। आयोजन मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.