छेड़खानी की शिकार हैंतो डीएम को बताएं
बागपत : पिछले छह महीनों में बढ़ी छेड़खानी की शिकायतों को लेकर डीएम ने नया फार्मूला तलाशा है। उन्होंने
बागपत : पिछले छह महीनों में बढ़ी छेड़खानी की शिकायतों को लेकर डीएम ने नया फार्मूला तलाशा है। उन्होंने छेड़खानी की शिकार युवतियों तथा छात्राओं से अपील की है कि पीड़ित युवतियां उनके व्हाट्स एप नंबर पर शिकायत करें। तत्काल प्रभाव से सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।
जिले में पिछले छह महीने में छेड़खानी के मामलों की बाढ़ आ गई है। इनका संज्ञान लेते हुए डीएम हृदय शंकर तिवारी ने पीड़ित छात्राओं तथा युवतियों से अपील की है कि वे उनके सीयूजी मोबाइल नंबर 9454417562 पर व्हाट्स एप कर शिकायत दर्ज कराएं। उक्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले का त्वरित गति से निस्तारण कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि वह जिले में वालंटियर्स का एक ग्रुप बनाने की भी योजना बना रहे हैं, जिनके जरिये उन्हें जिले में होने वाली छेड़खानी के मामलों की जानकारी मिलेगी। अगर कोई पुलिसकर्मी लापरवाही करता मिला, तो उसके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई होगी।
कैसे बनेगा ग्रुप
डीएम के अनुसार ग्रुप में सभी स्वयंसेवकों, एनएसएस छात्राओं, स्काउट, गाइड्स तथा अन्य समाजसेवी कार्यों में संलिप्त युवतियों और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। सभी स्कूलों की प्रधानाचार्यों तथा अध्यापिकाओं को भी इसमें शामिल करने की योजना है। पीड़िता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।