नहीं मिले फौजी के हत्यारे, लोग गुस्से में
बागपत: ¨खदौड़ा गांव के रिटायर्ड फौजी के शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सुबह नौ बजे अंतिम संस्कार
बागपत: ¨खदौड़ा गांव के रिटायर्ड फौजी के शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सुबह नौ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों पर हाथ नहीं डाल पाई। इस बीच गांव के भूषण, विनोद व मृतक के बेटे जितेंद्र आदि ने पुलिस को चेतावनी दी है कि वे घटना का फर्जी राजफाश नहीं होने देंगे।
¨सघावली अहीर थाना क्षेत्र के ¨खदौड़ा गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी महेंद्र की शुक्रवार को अमीनगर सराय कस्बे के पास तीन बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ रहे दूसरे रिटायर्ड फौजी विक्रम पर भी बदमाशों ने गोली चलाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बचे थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ तो की, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। मृतक के घर कोहराम मचा है। हर कोई घटना और पुलिस की लापरवाह कार्यशैली की ¨नदा कर रहा है।
¨खदौड़ा के गुस्से से
वाकिफ है पुलिस
¨खदौड़ा में दस साल पहले हुए आरती हत्याकांड के बाद लोगों ने काफी हंगामा किया था। कई बार महापंचायत भी हुई। एक साल पहले छात्रा साक्षी को भी अपहरण कर मार दिया गया। लोगों के हंगामे को देखकर पुलिस बैकफुट पर दिखी। महापंचायत ने तो पुलिस के हाथ-पैर ही फुलाकर रख दिए थे। इसके बाद ¨खदौड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल में बदमाशों ने ¨सघावली अहीर के अध्यापक सत्यपाल शर्मा की हत्या कर दी तो लोगों ने गांव में ही शिशुपाल नाम के बदमाश को पीट-पीटकर मार दिया था। इस बार बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी महेंद्र की हत्या कर दी। घटना को लेकर ¨खदौड़ावासी गुस्से में हैं और पुलिस ने स्थिति को भांप लिया है। इसलिए अमीनगर सराय कस्बे से लेकर ¨खदौड़ा गांव तक पांच स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस को डर है कि गांव के लोग मामले को लेकर जाम लगा सकते हैं।
इन्होंने कहा..
बैंक की सीसीटीवी फुटेज से कोई क्लू नहीं मिला है। मुखबिरों को लगाया गया है। बदमाश संभवत आसपास गांव के रहे होंगे। ¨सघावली अहीर और बालैनी थाना पुलिस के अलावा तेज-तर्रार पुलिस की टीमों को घटना खोलने को लगाया गया है।
राजवीर ¨सह, सीओ बागपत।