चुने गए गन्ना परिषद के सात संचालक सदस्य
बागपत: गन्ना विकास परिषद के संचालक सदस्य पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गया। छह सदस्यों को मतदान के जरि
बागपत: गन्ना विकास परिषद के संचालक सदस्य पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गया। छह सदस्यों को मतदान के जरिए और एक सदस्य को निर्विरोध चुना गया। चुनाव जीतने पर समर्थकों ने जश्न मनाया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
डीसीओ दफ्तर में रविवार दोपहर बाद तीन से शाम चार बजे तक गन्ना विकास परिषद के छह संचालक सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभी 14 संचालकों ने मतदान किया। बाद में मतगणना और परिणाम घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी एवं डीसीओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग के चार संचालक सदस्य पदों पर भोपाल ढिकोली, लक्ष्मण सैड़भर और विनोद खेडा नौ-नौ वोट लेकर विजयी रहे। जबकि श्रीपाल नंगलाबड़ी आठ वोट पाकर संचालक सदस्य पद का चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।
पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित संचालक सदस्य पद पर सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन चौ. कृष्णपाल ¨सह नौ वोट लेकर चुनाव जीतने में सफल रहे। महिला के लिए आरक्षित अनवरी सिसाना चुनी गई। उन्हें भी नौ वोट मिली हैं। इससे जहां चुनाव जीतने वालों के समर्थकों ने जश्न मनाया वहीं हारने वालों को करारा झटका लगा है। अब चार जुलाई को गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष पद पर मतदान होगा।
बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर सतपाल निर्विरोध चुने गए हैं। दूसरी और नव निर्वाचित संचालक सदस्यों में से दो सदस्यों ने गन्ना विकास परिषद का अध्यक्ष बनने को जोड़तोड़ शुरू कर दी है।