त्रिलोकतीर्थ महोत्सव की तैयारियां शुरू
खेकड़ा(बागपत) : अगले माह तीन जुलाई को अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम में त्रिलोकतीर्थ महोत
खेकड़ा(बागपत) : अगले माह तीन जुलाई को अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम में त्रिलोकतीर्थ महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है।
अतिशय क्षेत्र बड़ागांव अगले माह के पहले सप्ताह में जैन धर्म की पताकाओं से सराबोर होगा। अवसर होगा 3 जुलाई को त्रिलोकतीर्थ महोत्सव का। त्रिलोकतीर्थ धाम कमेटी के प्रचार प्रसार मंत्री श्यामलाल जैन और प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि महोत्सव का उद्घघाटन केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री डॉ. महेश शर्मा करेंगे। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विश्व के आठ देशों से तीस पर्यटक भी दर्शन को आएंगे। प्रबंधक ने बताया कि उनका प्रयास होगा कि केंद्रीय मंत्री उस दिन बड़ागांव को अ¨हसा पर्यटक केंद्र घोषित कर दें। इसके लिए कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री से दिल्ली में भेंट कर चुका है। फिलहाल महोत्सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है।