महिला ने मायके में खाया जहर
बागपत : कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते जहर खा लिया। गंभीर रूप से म
बागपत : कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते जहर खा लिया। गंभीर रूप से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ¨चताजनक हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
निवाड़ा गांव की रहने वाली गुलिस्ता का निकाह तीन माह पहले ¨सघावली अहीर थाना क्षेत्र के ¨खदौड़ा गांव में शाहरुख के साथ हुआ था। पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया था जिस पर गुलिस्ता अपने मायके आ गई थी। शनिवार को शाहरुख और उसकी बहन निवाड़ा गांव में गुलिस्ता को लेने आए हुए थे। गुलिस्ता और उसकी नन्द के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ताव में आकर गुलिस्ता ने घर में रखा जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे ¨चताजनक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया।