बुलंदशहर डीएम के खिलाफ बिफरे जाट
जागरण संवाददाता, खेकड़ा : बुलंदशहर की डीएम बी.चंद्रकला के खिलाफ लोगों का आक्रोश थम नहीं पा रहा है। उन
जागरण संवाददाता, खेकड़ा : बुलंदशहर की डीएम बी.चंद्रकला के खिलाफ लोगों का आक्रोश थम नहीं पा रहा है। उनकी कार्यशैली से क्षुब्ध युवा जाट मंच कार्यकर्ताओं ने नगर के पाठशाला रोड पर जाम लगाया और प्रदेश सरकार से डीएम बुलंदशहर को हटाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
शनिवार को युवा जाट मंच कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर के मेन बाजार में पाठशाला रोड पर पहुंचे और बीच रोड पर खड़े हो जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई तो कार्यकर्ताओं ने वाहनों पर चढ़कर डीएम बुलंदशहर की कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंच के अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल ¨सह ने कहा कि बुलंदशहर डीएम बी.चंद्रकला निरंकुश बर्ताव कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने उसकी निरंकुशता व तानाशाही की घोर ¨नदा की। जाम लगने के करीब आधा घंटा बाद सूचना पाकर पुलिस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची और समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। संचालन ब्रहमपाल ¨सह मेंबर ने किया। इस अवसर पर संजय धामा, सचिन धामा, ¨प्रस धामा, विनय कुमार, विजय पंवार, इमरान, नरेश, ओमप्रकाश, हरेंद्र धामा, पंकज धामा, शुभम धामा, राहुल धामा, विनय धामा, अमित, अशोक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।